भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिए पच्चीस ने किया नामांकन

0
2358

बक्सर खबर : भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए इन दिनों आपाधापी मची हुई है। सभी नेता अपने-अपने जुगाड़ में लगे हैं। 2 सितम्बर को हुए नामांकन में एक ही दिन 21 सेट में 14 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन कराने यहां आए पटना परिक्षेत्र के विधायक अरुण सिन्हा ने आवेदनों की बाढ़ देखी तो वे भी सहम गए। एक दिन अतिरिक्त समय देने की बात कही। अगले दिन भी 11 लोगों ने नामांकन किया। इस तरह उम्मीदवारों की कुल संख्या 25 पहुंच गयी है। जिन लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लए नामांकन किया है। उनमें पूर्व अध्यक्ष राजवंश सिंह, हिमांशु चतुर्वेद, संत सिंह, विश्वामित्र सिंह, ओम प्रकाश भुवन, रोहित साही, धनंजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, निर्भय राय, सिद्घनाथ सिंह, विश्वनाथ राम, पुनम देवी, बिजेन्द्र चौबे का नाम प्रमुख है। इसमें सबसे अधिक सेट में वर्तमान अध्यक्ष राजवंश सिंह ने नामांकन किया है। ऐसा माना जा रहा है कि जिलाध्यक्ष का चुनाव प्रदेश कार्यालय ही तय करेगा। इसके लिए उम्मीदवार पटना की दौड़ लगा रहे हैं। सभी अपने-अपने आका को सलामी ठोक रहे हैं। इसका निर्णय क्या आता है। वह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here