बाइक सवार की लापरवाही ने लेली गरीब की जान

0
3157

बक्सर खबर : बक्सर स्टेशन से अपने घर जा रहे तेजू यादव(40)  की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मेहनत मजदूर करने वाला यह व्यक्ति साइकिल से अपने गांव लालगंज जा रहा था। दुर्घटना बुधवार की रात नौ बजे के लगभग इटाढ़ी मार्ग पर हुई। सूचना के अनुसार तेजु साइकिल से गांव जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बुरी तरह घायल यादव को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर मुफस्सिल थाने की टीम पहुंची है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के अनुसार वह सारिमपुर गया था। वहीं से घर वापस लौट रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here