बक्सर में आज होगी आनंद की वर्षा, शाम साढे छह बजे से

0
1654

बक्सर खबर : आज शहर में आनंद की वर्षा होगी। आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यूं और कैसे होगा? आपने महसूस किया गया होगा। सुबह से ही मौसम सुहावना प्रतीत हो रहा है। कारण आज 13 मई है। आज के दिन मातृ दिवस मनाया जाता है। इस तिथि से एक खास बात और भी जुड़ी है। आर्ट आफ लिविंग संस्था के जनक महान संत श्री श्री रविशंकर जी का आज जन्म दिवस भी है। इसे यादगार बनाने के लिए आज अपने शहर में आनन्दोत्सव का आयोजन किया गया है।

एमपी हाई स्कूल में शाम साढ़े छह बजे से इसका आगाज होगा। संस्था के लिए कार्य करने वाले दीपक पांडेय जी बताते हैं। रोग मुक्त शरीर, तनाव मुक्त जीवन, नशा मुक्त समाज के निर्माण के तरीके को यहां बताया जाएगा। आप सभी आएं और सूने, जाने और उस पर अमल करें। यह ऐसा मौका है, जब हम स्वस्थ्य बक्सर, हेल्दी बक्सर व स्वच्छ बक्सर की कल्पना को यहां आकर साकार कर सकते हैं। शहर के युवा पत्रकार रवि मिश्रा कहते हैं। लोग बैठकर गप मारने में, टीवी सीरियल देखने में समय बर्बाद कर देते हैं। ऐसा आयोजन खुले तौर पर कभी-कभी होता है। यहां तो आनंद की वर्षा होगी। मैं तो जरुर जाउंगा। बक्सर खबर आप सभी पाठकों से आग्रह करता है। आप भी आए, दूसरों को भी प्रेरित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here