पूर्व मुखिया के अाकस्मिक निधन पर सर्वदलीय शोक सभा

0
783

बक्सर खबरः अरक के पूर्व मुखिया बृजराज सिंह के अाकस्मिक निधन से लोग आहत हैं। गुरूवार को अरक पंचायत भवन पर सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने मुखिया जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित के साथ दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह ने की।

युवराज चंद्र विजय सिंह ने कहा कि मुखिया जी की मौत सेे सर्व समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे दयालु व शांत विचार के साथ एक अच्छे मार्ग दर्शक थे। भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि कृति ही समाज में जिंदा रहती है। आज हमें इस शोक सभा में यह देखने को मिला। बक्सर ही नही पूरे शाहाबाद से लोग इसमें मौजूद है। ये बताने के लिए काफी है कि मुखिया जी समाज के लिए जिवट इंसान थे। राजद जिलाध्यक्ष शेष नाथ सिंह यादव ने कहा कि मुखिया जी समाज को जोड़ने का काम करते थे। आज उसी की देन है कि उनके शोकसभा में इतनी बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले मौजूद है। कांग्रेस के बरिष्ठ नेता बलिराज ठाकुर कि मैं और मुखिया जी अक्सर समाज कई मुद्दों पर बहस करते थे। परन्तु वे कभी जात-धर्म की बातों में विश्वास नहीं करते, सिर्फ विकास की बाते करते रहते थे। इस मौके पर महराज शिवांग विजय सिंह, चंदा मुखिया अजीत सिंह,प्रो. छोटक कुवंर, राम नाथ सिंह, राज ऋषी, झूलन दूबे, बंशी सिंह, इंद्र बहादुर सिंह उर्फ चुन्नु सिंह, प्रमोद सिंह समेत सैकड़ो लोग सर्वदलीय शोक सभा में उपस्थित हो कर मुखिया जी के आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

शोक सभा में उपस्थित लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here