पर्यावरण दिवस पर न्यायालय में लगे पौधे

0
495

बक्सर खबर : विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह पहला सरकारी कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ। जहां जिला जज प्रदीप कुमार मल्लिक, डीएम रमण कुमार व एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने पौधे लगाए। वहीं दूसरी तरफ शहर में एनसीसी कैडेट ने जुलूस निकाला। पाठक यह जान लें। पहली बार 5 जून 1973 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। यह तिथि इस लिए निर्धारित की गयी थी। ताकि पूरे विश्व को इसके प्रति जागरुक किया जा सके। आने वाला समय पर्यावरण के दृष्टिकोण से पूरे विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। तो जनाब सिर्फ खबर न पढ़े। बारिश का मौसम आने वाला है। आफ भी जरुर पेड़ लगाएं।

जागरुकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट
जागरुकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here