पंचायत चुनाव की रंजिश में चली गोली, तीन घायल

0
1541

बक्सर खबर (19जून) : पंचायत चुनाव की रंजिश के कारण चौसा प्रखंड के डिहरी गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद गोली चली। मारपीट में चार तथा गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायलों में मंटू राम की बाह में गोली लगी हैं। अन्य चोटील लोगों में शिवपुजन राम (60) , रवि राम (28) , लक्ष्मीकांत राम, छोटे लाल राम शामिल हैं। घटना रविवार दोपहर की है। पहले तो इसे बकरी चराने का विवाद बताया गया। बाद में पता चला कि यह उप मुखिया के चुनाव की रंजिश का परिणाम है। इन घायलों में छोटे लाल राम वार्ड सदस्य है। दूसरे पक्ष के परशुराम चौधरी, विजय चौधरी को पुलिस फिलहाल गिरफ्तार कर साथ ले गयी है। सूत्रों ने बताया कि परशुराम चौधरी के पुत्र सोनू मल्लाह व उपेन्द्र पासवान ने गोली चलाई। यह दोनों मौके से फरार हैं। इस संबंध में पूछने पर राजपुर के थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि घटना के मूल कारणों का पता नहीं लगा है। पूछताछ जारी है। अभी प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हुई है।

योग दिवस का आमंत्रण
योग दिवस का आमंत्रण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here