नप में भ्रष्टाचार के खिलाफ भुख हड़ताल पर पार्षद

0
513

बक्सर खबरः डुमरांव नप में व्याप्त लूट, भ्रटाचार और मनमानी के खिलाफ दो दिवसीय भूख हड़ताल पर है पार्षद। सोमवार सुबह डुमरांव राजगढ़ चैक पर शुरू हुआ यह भूख हड़ताल मंगलवार शाम तक चलेगा। जिसका नेतृत्व 22 वार्ड के पार्षद धीरज कुमार कर रहे है। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे नप कार्यालय में भेदभाव से काम किया जा रहा है। सभी योजनाओं में भयंकर लूट मची है। नगरपालिका अधिनियमों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन हो रहा है। वार्ड पार्षद को पूर्व मुख्यपार्षद कमलेश प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, युवा कांगे्रस नेता आशुतोष तिवारी आदि का भी साथ मिला। पूर्व मुख्यपार्षद कमलेश प्रसाद ने कहा कि राशन किरासन के लिए लोग दर-दर भटक रहे है। सड़क निर्माण का आलम यह है कि दो माह भी पीसीसी नही चल रही है। मुख्य पार्षद कुछ चंद बाहरी लोगों के कठपुतली बन गये है। युवा कांगे्रस नेता आशुतोष तिवारी ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी व मुख्य पार्षद की जोड़ी ने भष्टाचार की सारी सीमा पार कर गये है। यहां लोग दोने-दाने के लिये भटक रहे है। अखबार में लाखों का विज्ञापन छपवा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here