नप में भष्टाचार के खिलाफ महिलाओं ने बोला हल्ला

0
526

बक्सर खबरः डुमरांव नप कार्यालय में अचानक शुक्रवार दोपहर अफरा-तफरी का महौल हो गया। क्योंकि महिलाओं ने डुमरांव नगर परिषद् में मची लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। जमकर कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव व अध्यक्ष मोहन मिश्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उग्र महिलाओं का अरोप था कि आवास योजना, शौचालय तथा राशन किरासन जैसी सुविधाओं की मांग कर रही थी। आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि उनके वार्ड में न तो आवास योजना का लाभ मिल रहा है और न ही शौचालय का। राशन कार्ड के लिए वे पिछले छह माह से नगर परिषद कार्यालय का चक्कर लगा रही है। नप द्वारा उन्हें एमओ के पास भेजा जाता है जबकि एमओ उन्हें नप में जाने को कहते है। सभी महिलाए गरीब और पिछड़े वर्ग से थी। उन्होनें कहा कि लूट पटार मचा है, हम दाने-दाने के मोहताज है। सीटी मैनेजर अनिल कुमार सिंह तथा उपमुख्य पार्षद चुनमुन प्रसाद वर्मा ने उन्हें योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलवाने का अश्वासन दे शांत कराया। ज्ञात हो कि पिछले दिन महीने से नप में लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्षद धीरज कुमार अवाज बुलंद किये हुये है। लेकिन उनकी अवाज को राजनीति करार दिया जाता था। परन्तु इन महिलाओं की अवाज को क्या कहेगें मुख्य पार्षद मोहन मिश्रा जी। इस मौके रामावती देवी, कमला देवी, माधुरी देवी, आरती देवी, राजमुनी देवी, रेखा देवी, शीला देवी, मीरा देवी, कमलावती देवी, शोभा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here