धान खरीद के सवाल पर भाजपा ने बजाया घंटा

0
264

बक्सर खबर : जिले के किसान नयी सरकार के रवैये से काफी नाखुश हैं। अभी तक किसानों से धान की खरीद प्रारंभ नहीं हुई है। कुछ पैक्स वाले जहां-तहां धान ले भी रहे हैं तो उसमें वे अपने मन वाली कर रहे हैं। इस व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को सदर प्रखंड कार्यालय पर भाजपा ने धरना दिया। किसान प्रकोष्ठ वरीष्ठ नेता परशुराम चतुर्वेदी, सदर प्रखंड अध्यक्ष सुशील राय , विनोद चौधरी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने घरी-घंट बजा  इसका विरोध जताया। घोषणा बाज सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है। इसके अफसर बैठकर फाइलों से किसानों का खून चूस रहे हैं। इसका आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो हम उनके हक के लिए सड़क पर उतरने को तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here