डूबने से चार की मौत, मचा कोहराम

0
2308

बक्सर खबर : नहाने के दौरान डूब जाने से दो किशोर और दो किशोरियों की बुधवार को मौत हो गई। कहीं तालाब में तो बरसाती नदी में डूबने से यह हादसे हुए। इन बच्चों की मौत तीन अलग-अलग घटना में हुई है। पहली घटना सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में हुई। जहां अंबोडा (बरसाती) नदी में नहाने के दौरान शंकर राम (10) पिता राजनरायण राम की मौत हो गई। उसका एक अन्य साथी अमरजीत डोम (11)पिता लाला डोम साथ ही था। वह भी लापता है। पिछले तीन घंटे से बरसाती नदी के किनारे पर लोगों का मजा लगा है। मुखिया प्रतिनिधि विद्यासागर कुंवर व प्रमुख प्रतिनिधि सुशील लाल राहत कार्य में जुटे हैं। उनके अनुसार अभी तक शव नहीं मिले हैं। प्रशासनिक मदद के लिए सूचना दी गई है।

दूसरी घटना धनसोई थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में हुई है। जहां तालाब में डूबने से संजू कुमारी (14) पिता विजय कुमार की मौत हो गई। उसकी लाश पानी से निकाल लिया गई है। मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। तीसरी घटना राजपुर थाना के क्षेत्र के रसेन गांव में हुई। जहां अपराह्न चार बजे के लगभग रामाशंकर कमर की बेटी पुनम कुमार (12)  नहाने के दौरान तालाब में डूब गई। लोग उसकी तलाश करने लगे। इस बीच सूचना पर प्रशासन की टीम भी वहां पहुंची। एक घंटे बाद लड़की पानी से निकाली गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार उसकी नाणी चल रही थी। प्रशासन की टीम उसे राजपुर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि कर दी।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here