जैव उर्वरक से मिट्टी को करे संरक्षित-डीएओ

0
888
बक्सर खबर  : धनसोई में स्व. महंथ सिंह स्मृति किसान हित समूह,धनसोईं के सभागार में इफको द्वारा एक दिवसीय कृशक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डीएओ रणवीर सिंह ने किया। मंच संचालन इफको के ए.जी.टी. रीतेष कुमार ने किया। किसानों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आजकल अंधाधुंध रसायनिक उर्वरकों को ईस्तेमाल हो रहा है। जो भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। जिसे जैव उर्वरक द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा आगामी रबी बीज उत्पादन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें रबी फसल हेतु चना, मसूर, गेहूॅं पर आकर्शक अनुदान देय है। इसके लिए वेबसाइट पर पंजीकरण करायें। इफको के वरीय प्रबंधक विनय सिंह ने आगामी उत्पादों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसानों की सस्ते दर पर आईपीएम पर आधारित  कीटनाशकों का उत्पादन कराया जा रहा है जो शीघ्र ही बाजार में उपलब्ध होगा। इफको द्वारा जैव उर्वरक एनपीके का निःशुल्क वितरण किया गया। इफको के एमसी डिपार्टमेंट के प्रबंधक राहुल ने जैव कीटनाशकों पर पावरप्वाईंट के माध्यम से किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। केवीके,बक्सर के मृदा विषेशज्ञ डाॅ देवकरण ने उर्वरक के संतुलित व्यवहार के बारे में जानकारी दी तथा उन्होंने फसल चक्र के आधार पर मिट्टी जाॅंच कराने की कवायद की। किसानों द्वारा गलका तथा तना छेदक से सम्बंधित सवाल पूछे गये। डीएओ द्वारा बताया गया कि गलका हेतु वैलीडीनामाईसीन तीन एमएल प्रति लीटर तथा तनाछेदक हेतु लेम्डासायलोथ्रीन दो एमएल प्रति लीटर दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं तथा प्रति बीघा कीटनाशक छिड़काव करते समय कम से कम साठ लीटर पानी का व्यवहार अवश्य करें। सिजेंटा के प्रतिनिधि ललन सिंह द्वारा पूरे कार्यक्रम के दौरान प्राजेक्टर के माध्यम से आधुनिक फसल प्रणाली की जानकारी दी गयी। समापन पर धन्यवाद ज्ञापन स्व महंथ सिंह स्मृति किसान हित समूह के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने किया। मौके पर किसान अरविंद पाण्डेय, ललन सिंह, राकेश पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, उमाशंकर पाण्डेय,भरत पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह, लालबहादुर सिंह, संजय सिंह, दुर्गेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here