जल भरी को गया यूवक चौसा में डूबा

0
831

बक्सर खबर : सावन माह की अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक के लिए रविवार को दिन से लेकर रात तक गंगाजल लेने का सिलसिला गंगा घाटों पर जारी रहा। इसी बीच रविवार की रात चौसा घाट पर अप्रिय घटना हो गयी। अट्ठारह वर्षीय युवक गोविन्द जायसवाल गंगा में डूब गया। राजपुर थाना के सरेंजा गांव निवासी अनूप जायसवाल का पुत्र मित्रों के साथ रात के वक्त चौसा गया था। उफनती गंगा में वह कैसे समा गया। इसका पता लोगों को नहीं लग पाया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह किसी श्रद्धालू का पैर नहाने के दौरान उसके शव से छू गया। उसने आस-पास के और लोगों को बताया। जब लोगों ने उस स्थान पर जाकर तलाशी ली तो युवक का शव फंसा मिला। शव बाहर आते ही हंगामा मच गया। कई घंटे की जांच के बाद उसकी पहचान हो सकी।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here