छात्राओं ने हाई स्कूल में काटा बवाल

0
560

बक्सर खबरः गुरूवार को विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र नही मिलने पर छात्राओं ने जमकर बबाल काटा। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें मैट्रिक का रिजल्ट आये एक माह से उपर हो गया। परन्तु बिद्यालय प्रबंधन रोज दौड़ा है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। कभी आओं तो विद्यालय में ताला बंदी तो कभी मास्टर नही आये। इससे तंग आकर आक्रोशित छात्राओं ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर नारे लगाये। नावानगर अंचल के रामलाल सिंह बालिका उच्च विद्यालय मुकंुदडेरा में छात्राओं का यह रूप देख शिक्षक सहमे गये और अपने आपको प्रधानाचार्य के कमरे बंद कर लिया। वीणा कुमारी,प्रमीला कुमारी, सलमा खातून, अजमत खातून, सलमा परवीन सहित दर्जनों छात्राओं का आरोप था। साल 2015-2016 के साइकिल, छात्रवृति, पोशाक राशि अब तक नही मिली है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह का कहना है कि प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद बीमारी के कारण लम्बी छुट्टी पर है। जिस कारण वितीय प्रभार नही मिलने के कारण राशि नही बट सकी है। परन्तु टीसी नही देने के सवाल पर उनकी बोलती बंद हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here