गड्ढ़े में गिरी पांच वर्षीय बच्ची, मौत

0
1206

बक्सर खबर : डुममरांव शहर में गुरुवार को दर्दनाक घटना हुयी। छठिया पोखरा के पास खोद कर छोड़े गए गड्ढ़े में पांच वर्षीय बच्ची जा गिरी। जब आस-पड़ोस के बच्चों ने देखा तो शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह निकाल लिया। उजाला कुमारी (5) को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उसे होश तो आया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार को उसने अंतत: दम तोड़ दिया। उसके पिता धनजी प्रकाश व पूरा परिवार इस घटना से बहुत आहत है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गड्ढ़ा छठिया पोखर पर हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए खोदा गया था। जिसमें गिरने से बच्ची की जान चली गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here