कैद में भगवान, धरने पर बैठे नौजवान

0
1511

बक्सर खबर : भगवान को जेल की कैद से मुक्त किया जाए। पढ़कर शायद अजीब लगे आपको। ऐसा भी कहीं हो सकता है। भगवान स्वयं कैद में हो। वह भी वैसे भगवान का मंदिर। जिनका इस तीनों लोक पर आधिपत्य था। हम बात कर रहे हैं भगवान वामन की। जिनका मंदिर यहां के केन्द्रीय जेल के परिसर में हैं। हालाकि जेल की चाहरदीवारी के बीच उन तक पहुंचने के लिए अलग से गेट लगा है। लेकिन उन्हें इस कैद से मुक्त किया जाए। इस आवाज को उठाने के लिए स्थानीय स्तर पर एक कमेटी बनी है।

श्री वामन भगवान जन्मभूमि मुक्ति संघर्ष मोर्चा। इस बैनर तले शुक्रवार को नगर के अंबेडकर चौक पर धरना दिया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता अजय चौबे व संचालन प्रभार मिश्रा ने किया। अपनी मांग का ज्ञापन तैयार कर इन लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम से आवेदन जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम में मिथिलेश सिंह, गोपाल त्रिवेदी, अनिल त्रिवेदी, सुरेश मिश्र, दुर्गेश उपाध्याय, अखिलेश पांडेय, कमल पाठक, मिन्की राम, नीरज पाठक, कन्हैया राम, गीता देवी, फुलमतिया देवी, पंकज उपाध्याय, रोहित ओझा, पंकज, रुपेश, राघव, गोलू, आजाद समेत अनेक लोगों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here