किसी को खबर नही, थाने के बगल में हो गयी चोरी

0
1440

बक्सर खबरः छत के सहारे चोर ले उड़े हजारों की संपति।  घटना मुरार थाना से महज डे़ढ सौ मीटर की दूरी पर रविवार की रात हुयी। पुलिस को इसकी सूचना तब मिली जब गृहस्वामी मदन पासवान ने अहले सुबह थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब सुबह घर की महिलाए उठी तो देखी की सारा समान बिखरा हुआ है। बक्से का ताला टूटा है, कुछ समान गायब है। इस सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की। कुछ दुर पर खाली बक्सा फेंका गया था उसमें से समान गायब थे। मदन द्वारा दी गयी लिखित शिकायत में 17,000 रूपया नकद, एक सोने की चैन, सहित अन्य आभूषण व कपड़े गायब है। उन्होने बताया आज से 35 साल पूर्व भी मेरे घर में भीषण डकैती हुयी थी। उसके बाद से पुरा परिवार यहां से पलायन कर गया था। धीरे-धीरे वापस आये। एक बार फिर इस घटना ने हमें जाने पर मजबूर कर दिया है। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का महौल है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने की। उन्होने कहा कि अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here