कहीं परिवार तो कहीं मूंछ की प्रतिष्ठा दाव पर

0
1560

बक्सर खबर : नगर परिषद चुनाव का प्रचार इन दिनों पूरे शबाब पर है। हर वार्ड में चुनावी चर्चा जोर पकड़ चुकी है। हमने भी पहल प्रारंभ की है। किस वार्ड में कौन उम्मीदवार इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी संख्या क्या है तथा वहां के कुल मतदाताओं की संख्या क्या है। हमारी इस रिपोर्ट पर आप भी नजर डाल सकते हैं। इसमें क्रमवार पांच-पांच वार्ड को हमने शामिल किया है। प्रस्तुत है इसकी पहली कड़ी।
वार्ड 1 -परिवार की प्रतिष्ठा लगी है दाव पर
बक्सर : शहर का वार्ड नंबर एक सुमेश्वर स्थान से शुरु होता है। जेल रोड के आस-पास के मुहल्ले इसमें शामिल हैं। यहां से कुल चार उम्मीदवार मैदान में है। पूर्व चैयरमैन स्व. श्रीरंग राय के पुत्र योगेश राय, कमलेश पाल, सुरेन्द्र कुमार पांडेय व हरिनरायण दुबे। पिछले दो बार से इस वार्ड का पद स्व: श्रीरंग राय के परिवार के जिम्मे रहा है। इस बार भी उनके परिवार से योगेश राय मैदान में हैं। इस वार्ड में 1345 पुरुष, 1166 महिला अर्थात कुल 2511 मतदाता हैं।
वार्ड संख्या दो, तीन उम्मीदवार
बक्सर : चरित्रवन इलाके के अंतर्गत आने वाला वार्ड संख्या दो। यहां से तीन उम्मीदवार हैं। निवर्तमान पार्षद वंदना श्रीवास्तव, टीटी श्याम नारायण सिंह व सबसे अलग आम आदमी की अकेला प्रचार करने वाला तारकेश्वर प्रसाद उर्फ छोटे लाई। इस वार्ड के कुल मतदाता 2347 हैं। जिसमें 1245 पुरुष व 1102 महिलाएं शामिल हैं।
वार्ड संख्या तीन- उम्मीदवार में फंसी है मूंछ
बक्सर : शहर का वार्ड संख्या तीन महिला के लिए आरक्षित है। यहां से दो उम्मीदवार हैं। एक है माया देवी जिनके पति अपनी अलग पहचान रखते हैं। वहीं दूसरी हैं मुक्तेश्वरी देवी। इन दोनों के बीच मुकाबला है। यह वार्ड चरित्रवन के धोबी-घाट से जुड़ा है। यहां सर्वाधिक 3335 मतदाता हैं। जिनमें 1791 पुरुष व 1544 महिलाएं हैं।
वार्ड संख्या चार-उम्मीदवार छह
बक्सर : वार्ड संख्या 4 से कुल छह उम्मीदवार हैं। जिनमें एक नाम वर्तमान मुख्य पार्षद शकुंतला देवी का है। अन्य में उषा देवी, चन्द्रमुखी देवी, पुष्पा प्रसाद, मालती देवी, शोभा देवी शामिल हैं। यहां के कुल मतदाता 2126 हैं। जिसमें 1165 पुरुष व 961 महिलाएं हैं।
वार्ड संख्या पांच-छह उम्मीदवार
बक्सर : वार्ड संख्या पांच में कुल छह उम्मीदवार हैं। उषा देवी, कंचन देवी, पुनम राय, प्रमिला देवी, फूल कुमार व सुशीला देवी। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 2845 है। जिसमें 1521 पुरुष व 1322 महिलाएं शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here