आने वाले वर्ष है कष्ट दायक

0
971

 बक्सर खबर : भारतीय नव वर्ष का आगमन होने वाला है। जिसे वर्ष प्रतिपदा के नाम से भी जाना जाता है। आम लोगों की भाषा में इसी दिन से से नवरात्रि प्रारंभ होती है। चैत्र मास के आगमन के साथ ही नव वर्ष प्रारंभ हो जाता है। यह तिथि 8 अप्रैल को प्रारंभ हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आने वाला वर्ष प्रजा के लिए पीड़ा दायक है। क्योंकि शक्ति की देवी मां दुर्गा का आगमन डोली पर हो रहा है। नवमी के दिन वह इसी डोली पर विदा भी हो रही हैं। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार डोली पर उनका आना और जाना प्रजा के लिए कष्ट कारक है। पंडित नरोत्तम द्विवेदी ने बक्सर खबर को बताया कि यह शुभ लक्षण नहीं है। वैदिक स्लोक बताते हैं कि इसमें लोगों को मृत्यु तुल्य कष्ट होगा। अर्थात रोग-व्याधी- बीमारी की इस वर्ष में अधिकता रहेगी।

आठ दिन होगा नवरात्र
बक्सर : अप्रैल माह की आठ तारीख से प्रारंभ हो रहा नवरात्र व्रत आठ दिन का होगा। क्योंकि चतुर्थी व पंचमी तिथि एक दिन ही होगी। जिसकी वजह से नौमी 15 तारीख को मनायी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here