अहले सुबह ट्रेन से कटी दो महिलाए

0
5653

बक्सर खबर : सुबह साढ़े पांच बजे ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दर्दनाक हादसा रघुनाथपुर स्टेशन पर हुआ। महिलाएं सर पर कोयले की बोरी लिए ट्रैक पार कर रहीं थी। तभी अप में जा रही 12349 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। सूत्रों ने बताया कि उनके साथ एक पांच वर्ष की बच्ची भी थी। जो बच गई है। लेकिन, वह इतनी भयभीत हो गई है कि कुछ भी बोल नहीं पा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह महिलाएं आरा जिला के जमीरा की रहने वाली हैं। डीएमयू पकडऩे के लिए वे प्लेटफार्म पर जा रही थीं। जल्दीबाजी में उन्हें तेज गति से आ रही ट्रेन का ध्यान नहीं रहा। तभी यह हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here