‌‌‌ कोरानसराय इलाके में गोली मार युवक की हत्या

0
1917

-ईंट भट्ठे के पास हुई वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस
बक्सर खबर। ईट भट्ठे पर काम करने वाले युवक की गोली मार हत्या कर दी गई है। मृतक सत्येन्द्र यादव (35) पुत्र स्व सोनू सिंह ग्राम बसगितिया डेरा, थाना कोरानसराय के रहने वाले थे। सूचना के अनुसार सोमवार की रात घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने यह पाया है कि किसी ने पास से गोली चलाई है। क्योंकि वह सिर में लगी है। आज मंगलवार की सुबह छह बजे इसकी भनक लोगों को लगी। तुरंत कोरानसराय थाने को सूचना दी गई।

घटना कचैनिया-रामपुर मार्ग पर किनारे स्थित ईट भट्ठे पर हुई है। जहां वह युवक काम करता था। ऐसा किसने और क्यों किया। यह बात खुलकर सामने नहीं आई है। लेकिन, सूत्रों की माने तो मृतक का कुछ लोगों के साथ रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। वैसे पुलिस जांच में जुटी है। क्या तथ्य खुलकर सामने आते हैं, किन लोगों पर प्राथमिकी होती है। यह भी जल्द ही पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here