प्रेम प्रपंच में युवक की मौत, सात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी

0
1030

-छह माह पहले युवती के साथ भागा था युवक, पुलिस ने दो को भेजा जेल
बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना के बनारपुर में रविवार की दोपहर युवक का शव गली में पड़ा मिला। हालांकि उसके गले पर रस्सी का निशान था। जिसको आधार बना उसके परिजन पड़ोस के ही रहने वाले निर्मल राम के परिवार पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। सूचना पाकर वहां पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने संजय राम (उम्र लगभग 24 वर्ष) का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक संजय के पिता लालबिहारी राम ने पुलिस को बताया कि निर्मल राम और उसके परिवार के लोगों ने मेरे बेटे की हत्या कर दी है।

उनके बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए निर्मल राम व उनके भाई सरोज राम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को आज सोमवार के दिन जेल भेज दिया गया। हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या यह कहना अभी मुश्किल है। मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं जबकि दूसरे पक्ष का कहना है। उसने स्वयं ही ऐसा किया है। ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया है, वह आरोपी पक्ष की बेटी से प्यार करता था। छह माह पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए थे। पुन: वापस आने के बाद आपसी सुलह कर ली। उसी के बाद उपजे विवाद में ऐसा हुआ है।

इस सिलसिले में ग्रामीण सूत्रों ने पूछने पर मीडिया को बताया कि दोपहर के वक्त मृतक संजय राम के घर में कोई नहीं था। वह युवती पर अपने यहां आने का दबाव बना रहा था। इसी बीच उसने अपने घर में स्वयं ही ऐसी हरकत की। जबकि पुलिस के अनुसार मृतक के पिता लाल बिहारी का आरोप है कि दोपहर ढाई बजे के लगभग जब वे मवेशियों का चारा लेकर घर लौटे तो बेटे का शव उस युवती के घर से कुछ दूरी पर पड़ा देखा। जिसके गले पर रस्सी का निशान था। उन्हीं लोगों ने गला दबाकर हत्या की है। जिन सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। उसमें युवती समेत पूरे परिवार का नाम शामिल है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। जिससे सच्चाई का पता चल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here