‌‌‌ करंट लगने से युवक की मौत

0
1162

-पूछताछ में पता चला यूपी का था युवक
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के अहिरौली गांव के समीप करंट लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना के अनुसार बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक खाली भूखंड में युवक का पड़ा शव देखा। इसकी सूचना औद्योगिक थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका शव कब्जे में लिया और उसकी जांच शुरू की। मृतक कौन है और कहां का है। यह घंटो बाद पता चला। लोगों ने बताया यह कूड़ा चुनने वाला है।

आस-पास के वैसे युवकों को एकत्र किया गया। जो कूड़ा बीनने का काम करते हैं। उन लोगों ने बताया यह उत्तर प्रदेश के जमानिया, जिला गाजीपुर का निवासी है। अंतत: उसकी पहचान राजा कुमार पुत्र गोविंद राम के रूप में हुई। पुलिस ने वहां के प्रशासन की मदद से घर वालों को उसकी सूचना दी। सूचना के अनुसार शव उनको सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here