खुद के घर में फंदा लगा झूल गया युवक

0
1361

-पुलिस ने कहा मौत के कारण का पता नहीं
बक्सर खबर। खुद के घर में पंखे से लटकर युवक ने जान दे दी। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के साहोपारा गांव की है। सूचना के अनुसार सत्येन्द्र पांडेय (28) पुत्र कमलदेव पांडेय ने ऐसा किया है। शुक्रवार की सुबह घर वालों द्वारा इसकी सूचना दी गई। मौके पर औद्योगिक थाने की पुलिस भी पहुंची हुई है।

लेकिन, युवक ने ऐसा क्यूं किया। इसका पता नहीं लग पाया है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा, टीम गई है। क्या वजह है, इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं सूत्रों का कहना है, युवक अपने कमरे में पंखे से लटका पाया गया। यह मामला पूरी तरह से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन, गांव में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here