योग एक दिन का उत्सव नहीं नित्य की जरुरत है

0
231

बक्सर खबर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इसको लेकर उत्सव का माहौल रहा। केन्द्रीय राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी चौबे भी यहां मौजूद रहे। वे डेढ़ घंटे के अपने कार्यक्रम में तीन-चार आयोजनों में शामिल हुए। धोती-कुर्ता वाले बाबा टी शर्ट व ट्राउजर में नजर आए।

उन्होंने कहा मां के गर्भ में शिशु योग की मुद्रा में विराजमान रहता है। हमें इसे अपनी दिनचर्या में शामि ल करना चाहिए। आज तीन-चार जगह कार्यक्रम सिर्फ शहर में है। मैं आग्रह करुंगा अगली बार से सभी लोग मिलकर एक जगह, एक साथ इसमें शामिल हों। सुबह छह बजे वे आर्ट आफ लिविंग के कार्यक्रम में एमपी हाई स्कूल पहुंचे।

add

वहां मौजूद योग शिक्षक वर्षा पांडेय ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। साथ ही प्रतिभागियों को बताया योग एक दिन का उत्सव नहीं। भोजन की तरह नित्य शरीर को उर्जा देने का माध्यम है। अगर जीवन को भरपुर जीना है तो योग औषधी है। इसके नियमित अभ्यास से शांति व उर्जा मिलती है। साथ ही ध्यान से मानसिक दरिद्रता दूर होती है।

पतंजलि के कार्यक्रम में योग अभ्यास करते मंत्री अश्विनी चौबे व अन्य

पतंजलि के शिविर में मंत्री ने किया योग अभ्यास
बक्सर खबर। किला मैदान में योग दिवस के मौके पर पतंजलि योग समिति ने योग अभ्यास का शिविर लगाया था। जिसमें शामिल हुए लोगों ने श्वास, मन की शांति, कमर और पेट से जुड़े अनेक आसन किए। जिससे शरीर को चुस्त और निरोग रखा जा सकता है। यहां पहुंचे मंत्री अश्विनी चौबे ने योग अभ्यास किया।

आर एस एस की चरित्रवन शाखा में शामिल बाल स्वयं सेवक व अन्य

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी मनाया योग दिवस
बक्सर खबर। राष्ट्रीय स्वयं संघ ने भी नगर की तीन शाखाओं पर योग दिवस मनाया। महर्षि विश्वामित्र संयुक्त विद्यार्थी शाखा आई टी आई मैदान में वर्ग शिक्षक संजय जी ने योग अभ्यास कराया। यहां सुबह सवा पांच बजे ही योग क्रियाएं प्रारंभ कर दी गई। एक घंटे के निर्धारित समय पर उसका समापन भी हो गया। इसी तरह सिविल लाइन क्लब शाखा और गोलंबर शाखा पर भी योग का अभ्यास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here