‌‌‌ गांजा रखने के आरोप में महिला गिरफ्तार

0
969

-पुलिस ने उसके घर से बरामद किया आधा किलो मादक पदार्थ  
बक्सर खबर। घर में मादक पदार्थ रखने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया है। औद्योगिक थाने की पुलिस के अनुसार शेरपुर गांव के चेतन पांडेय के घर बुधवार की दोपहर छापामारी हुई थी। वह व्यक्ति तो घर में नहीं मिला। लेकिन, तलाशी के दौरान उसके यहां से आधा किलो गांजा बरामद किया गया।

इस आरोप में रामावती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। कहते हैं जुर्म करने वाले का साथ देना भी अपराध है। शायद उस महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ है। वैसे हम पाठकों को बता दें, एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले भर में थानाध्यक्ष मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। पिछले सप्ताह कोरानसराय की पुलिस ने भी 61 किलो गांजा बरामद किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here