क्या पुन: उफान पर आएंगी गंगा

0
367

– आज जलस्तर में देखा गया इजाफा
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर पिछले पांच दिनों से घट रहा था। लेकिन, मंगलवार को पानी ठहर गया। इसके बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पानी बढ़ सकता है। और बुधवार की सुबह आठ बजे पानी 55.70 मीटर आंका गया। केन्द्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता प्रशांत चौरसिया के अनुसार पानी पुन: प्रति घंटे एक सेंटी मीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। मंगलवार को पानी 55.66 पर ठहर गया था।

हालांकि एक सप्ताह पहले 26 जुलाई को पानी 56.46 तक पहुंचा था। उसके बाद इसमें कमी का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे गंगा का जलस्तर नीचे जा रहा था। लेकिन मंगलवार को आए ठहराव के बाद पुन: एक बार इसमें इजाफा देखा जा रहा है। हालांकि अपने जिले में चेतावनी सीमा 59.32 मीटर है। और खतरे का निशान उससे एक मीटर और उपर। वैसे फिलहाल जोखिम वाली कोई बात नहीं है। लेकिन, गंगा के तटवर्ती इलाके में रहने वालों को सजग रहने की जरुरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here