अतिक्रमण कौन करता है, जनता या प्रशासन

0
503

बक्सर खबर (माउथ मीडिया)। बतकुच्चन गुरु बीते दिन एक चौराहे पर मिल गए। मिलते ही उन्होंने मुझसे सवाल किया। गुरू तुम हमरा बताओ अतिक्रमण कौन करे है। मैं सोचने लगा, इस सवाल का क्या मतलब हो सकता है। तभी वे स्वयं ही बोल पड़े। अतिक्रमण करे जनता और दोष लगावे प्रशासन पर। दो दिन पहले हम पीपी रोड में खड़े रहे। एक मिला कह रहा था। प्रशासन यहां अतिक्रमण हटावे ला योजना बना रहा है। कुछ मनई प्रशंसा कर रहे थे कुछ ससुर ऊच-नीच बतिया रहे थे। शहर के हर चौक-चौराहा पर अतिक्रमण है। काहें नहीं हटाते हैं। चारो तरफ गंदगी पसरा रहता है। उका नहीं देखते। हम सुने तो मगज चकरा गवा। सारे गंदगी खुद फैलावे हैं। प्रशासन के दोष देवे हैं। घर बनावे समय दो फिट जमीन न छोड़े। दोकान-दौरी खोले समय सारा सामान सड़क पर रख देवे हैं। करें खुद और दोष देवे प्रशासन के। जब अतिक्रमण हटावे ला कुछ खटर-पटर होवे है। कहीं घुरहू तो कहीं मगरू सड़क पर झंडा लेके खड़े हो जावे हैं।

हम पूछे हैं का अफसरवा सब आपन दोकान-दौरी रोड पर खोल दिया है। जौन इस सब प्रशासन के दोष देवे है। फीता लगा के नाप दीजिए सब के घर में घूस जाएगा। इ हाल सिर्फ शहर का न है। गांव-गवई हर जगह, अतिक्रमण होवे है। कभी फुर्सत मिले तो जा के देखिए। कवनो बिलाक और चट्टी अइसन ना है। जहां अतिक्रमण ना किए हों। कवनों गुमटी रखा है, कवनो मिला भइस बांध दिया है। घर के आगे चाट भर दिया है। नाली सड़क पर बहावे है। सड़क आरी बड़का चुकी मकान बनाता है। जाइए त पता चलता है पनबाहा और मलगज के टंकी सड़क पर बना दिया है। शहर की सड़क हो चाहे गांव की गली, जवना के घर मोड़ पर है। उ आगे बढ़ के देवाल खड़ा कर देता है। उ हत्यार सब के कारण रोजे दुर्घटना हो जाता है। अरे कम से कम मोड तो छोड़ दो। शहर हो या गांव, कुछ मनई तो इतने शरीफ होते हैं। उनकी वजह से नाली बीच गली में बनावे पड़े है। इतना सुन मैं हंसने लगा। मुझे हंसता देख वे चुप हो गए। फिर बोले, तोके हमारा बात समझ में आ गवा। मैंने सिर्फ मुंडी हिलाई, वे भी हंसने लगे और दुआ सलाम के बाद हम दोनों अपनी राह को चल पड़े। मैं अपने आप से सवाल पूछ रहा था। आज जो हालात हैं उसके लिए जिम्मेवार कोई और नहीं हम हीं तो हैं…

माउथ मीडिया : बक्सर खबर का साप्ताहिक व्यंग कालम है। जो शुक्रवार को प्रकाशित होता है। आप अपने सुझाव हमें इमेल अथवा कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here