‌‌‌विआईपी गाड़ी से भाग रहे थे शराब तस्कर, पुलिस ने छह को दबोचा

0
3038

-गांवों में रखा जा रहा है शराब का स्टाक, दो लक्जरी वाहन जब्त
बक्सर खबर।(21nov) :  शराब तस्करों ने आज गुरुवार के दिन राजपुर पुलिस को खुब दौडाया। लेकिन, उन्हें क्या पता था। थानेदार ने ऐसा जाल बिछाया है कि बचकर निकलना संभव नहीं है। राजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार छह लोगों को गिरफ्तार किया। जो इस धंधे में सप्लायर और लाइनर का काम कर रहे थे। कुल 57 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस क्रम में दो लक्जरी वाहन, दो बाइक और कुल छह लोग गिरफ्तार किए गए। पूछने पर राजपुर थानाध्यक्ष सुनील निर्झर ने बताया यह कार्रवाई कप्तान के निर्देश पर हुई है। हमे सूचना मिली सफेद रंग की इंडिगो कार से कुछ लोग शराब लेकर जा रहे हैं।

कोनौली गांव के पास उस कार को रोका गया। तलाशी में शराब मिली और दो लोग पकड़े गए। उनसे पूछताछ हुई तो पता चला एक और गाड़ी शराब लेकर हरपुर नहर के रास्ते जा रही है। उसके पीछे पुलिस टीम के भीम यादव, महेश सिंह व अरविंद सिंह को लगाया गया। बहुआरा गांव के पास उस गाड़ी को भी रोक लिया गया। हांलाकि पीछे से आ रही पुलिस टीम को देखकर उन लोगों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, घेराबंदी दो तरफ से थी। इस लिए वे भागने में सफल नहीं हो सके। इसके अलावा उस गाड़ी को लाइन दे रहे दो युवक जो अलग-अलग बाइक से थे। उन्हें भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार लोगों में बलिराम चौहान व धर्मेन्द्र चौहान ग्राम जमौली, अजीत साह ग्राम बहुआरा, तीनों थाना राजपुर, अर्जुन सिंह ग्राम बन्नी, धाना धनसोई, राजीव कुमार व भूपेन्द्र चौहान ग्राम पड़री, थाना औद्योगिक शामिल हैं। पुलिस की माने तो इनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को कई किलोमीटर तक इनका पीछा करना पड़ा। क्योंकि इन तस्करों के वाहन काफी पुलिस से बेहतर गति वाले थे। लेकिन, मामला दिन के उजाले का था। इस लिए तस्करों का बचकर भागना मुश्किल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here