-जदयू ने कहा राज्य में बहेगी सामाजिक न्याय की धारा
बक्सर खबर। बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में बुधवार को नीतीश कुमार ने आठवीं बार शपथ ली। इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने अबर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया। शहर के वीर कुंवर सिंह चौक के पास एकत्र पार्टी नेताओं ने पटाए चलाए और देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो, के नारे लगाए। इस उत्सव कार्यक्रम में शामिल जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव ने कहा कि अब प्रदेश में सामाजिक न्याय की धारा बहेगी।
महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने नएडीए को छोड़ा है। इतना ही नहीं आने वाले समय में नीतीश कुमार की विपक्ष के उम्मीदवार बनेंगे। क्योंकि वही नरेन्द्र मोदी को मात दे सकते हैं। इस दौरान मोहन गुप्ता समेत अनेक पार्टी नेता व कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित रहे।





























































































