‌‌‌ तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया शातिर

0
689

-पुलिस ने कहा पड़ोसी जिले में भी दर्ज है प्राथमिकी
बक्सर खबर। राजपुर थाने की पुलिस ने देसी तमंचे के साथ हरवंश नोनिया (45 वर्ष) पुत्र लालमोहर नोनिया को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि सोमवार की रात उसे सरेंजा गांव से दबोचा गया। यह उसी गांव का रहने वाला है। इसके खिलाफ वर्ष 1997 में मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि अब उसके पास से देसी तमंचा बरामद हुआ है तो एक दूसरी प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान पता चला कि धनजी पांडेय ने उसे यह हथियार दिया था। जो कैमूर जिला के गारा का रहने वाला है।

पिछले सप्ताह इसने कोचस में भी दहशत पैदा करने की नियत से गोली चलाई थी। वहां भी इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के माने तो धनजी पांडेय के साथ मिलकर वे लोग कोई गिरोह बना रहे हैं। पुलिस ने पूछने पर बताया पिछले सप्ताह भी एक युवक तियरा बाजार से पकड़ा गया था। जिसमें धनजी पांडेय का नाम आया था। इसे गिरफ्तार करने में राजपुर थाना की एएसआई अमृता व टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here