‌‌‌राजपुर में वाहनों की धर-कपड़ जारी, बनाए गए 255 बूथ

0
181

– सदर एसडीओ ने लिया चुनावी तैयारी का जायजा
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड की 19 पंचायतों में 29 सितम्बर को मतदान होना है। इसके लिए चुनावी तैयारी जोरों पर हैं। शुक्रवार को सदर एसडीओ धीरेन्द्र मिश्रा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और स्थानीय पदाधिकारियों से चुनावी तैयारी का जायजा लिया। प्रशासनिक समीक्षा के दौरान बताया गया यहां कुल 255 स्थायी बूथ एवं 13 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर छह कर्मी ड्यूटी करेंगे। वहां तक ईवीएम व मतदान दल को पहुंचाने के लिए लगभग 300 वाहनों की जरूरत है। जिसके लिए वाहन मालिकों को नोटिस तामिला कराया गया है।

इसके अलावा कुछ दंड़ाधिकारी वाहनों की धर-पकड़ के लिए लगाए गए हैं। वे खासकर पिकअप व मैजिक वाहनों को रोक रहे हैं। जिनसे मतदान सामग्री व जरुरी संसाधन केन्द्र तक पहुंचाए जा सकें। वाहन कोषांग की नोडल पदाधिकारी शशी कला सिंह को बनाया गया है। उन्हीं के जिम्मे यहं पूरा कार्य दिया गया है। सदर एसडीओ ने पूछने पर बताया हमारे यहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल ईवीएम की कमिशनिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सदर एसडीओ गोरख राम व बीडीओ इंदू बाला उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here