21 को डुमरांव में आयोजित होगा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव

0
295

– अल्ताफ राजा व अन्य कलाकार होंगे शामिल
बक्सर खबर। भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जन्मभूमि डुमरांव में पहली बार उनके नाम पर महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 21 फरवरी को यह कार्यक्रम राज हाई स्कूल डुमरांव के मैदान में होगा। यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें मशहूर गायक अल्ताफ राजा भी शामिल होंगे। यह जानकारी जिला प्रशासन ने मीडिया के साथ साक्षा की है। हालांकि इस दौरान वार्षिक माध्यमिक परीक्षा भी चल रही है।

इस वजह से कार्यक्रम का समय अपराह्न 5:15 के बाद रखा गया है। ताकि परीक्षा में कहीं कोई व्यवधान नहीं हो। जिला प्रशासन ने जिन कलाकारों की सूची उपलब्ध कराई है। उनमें नवेंदु भट्टाचार्य (गजल गायक), बच्चा नसीम कौसर (कव्वाली), नीतू कुमारी नवगीत (लोक गीत) एवं मगध संगीत संस्थान पटना के द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। साथ ही उस्ताद के परिवार के लोगों को इसमें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here