बक्सर के शातिर को गिरफ्तार कर ले गई यूपी पुलिस

0
2349

– जाली नोट, हथियार और गौ तस्करी के हैं आरोप
बक्सर खबर। सारीमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो राज्यों की पुलिस रात आठ बजे के करीब शातिर अपराधी का पीछा करते हुए पहुंची। पुलिस की टीम वांटेड अपराधी रकीब खान उर्फ आरजू की तलाश कर रही थी। सूचना मिली थी कि वह अपने घर में छुपा हुआ है। यूपी की पुलिस ने स्थानीय औद्योगिक थाने की मदद से छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछने पर औद्योगिक थाना अध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया उत्तर प्रदेश में इसके खिलाफ हथियार और गौ तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि यहां भी एक-दो आपराधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।

साल 2019 में इस अपराधी को उत्तर प्रदेश के नरही में जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था। लेकिन किसी तरह छुट गया। कहने वाले ने ठीक ही कहा कि नेचर और सिग्नेचर जल्दी नहीं बदलता। इसके अपराध का सिलसिला जारी रहा। वह उत्तर प्रदेश में अपराध करता और बक्सर में आकर छुप जाता था। इस शातिर को उत्तर प्रदेश पुलिस लंम्बे समय से तलाश रही थी। लेकिन शातिर तो शातिर ही होता हमेशा पुलिस को चकमा देता रहा। मंगलवार को वह कार से कही जा रहा था, जिसकी भनक पुलिस को लग गई। यूपी पुलिस उसके पीछे लग गयी। औद्योगिक थाने के सहयोग से उसे सारीमपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। औद्योगिक थाने की पुलिस ने भी उससे पूछताछ की और उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिसे बलिया के नरही थाने की पुलिस अपने साथ ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here