बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार, गांव में हुई रेड

0
1591

-धनसोई पुलिस ने रात के वक्त दबोचा
बक्सर खबर। धनसोई की पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो बाइक भी बरामद की गई है। गिरफ्तार युवकों का नाम राहुल कुमार पिता सोनेलाल पासवान व नितेश ठाकुर पुत्र सुभाष ठाकुर है। इस संदर्भ में पूछने पर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बताया कि दोनों करमा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी इनके पास चोरी की बाइक है।

दोनों साथ मिलकर ऐसी घटना को अंजाम देते हैं। मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद टीम ने गांव में रेड की। इन्हें अपने-अपने घर से गिरफ्तार किया गया। क्या इनका आपराधिक इतिहास है? यह पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा अभी इसकी जांच चल रही है। फिलहाल दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। जब्त दोनों बाइक हीरो की पायसन प्रो है। इनका सत्यापन कराया जा रहा है। वह किसकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here