‌‌‌ तीन करोड़ का गांजा लेकर जा रहे बक्सर के दो तस्कर यूपी में गिरफ्तार

0
2421

-चंडीगढ़ माल पहुंचाने की थी तैयारी, चार लोगों की हुई गिरफ्तारी
बक्सर खबर। तीन करोड़ रुपये मूल्य का गांजा लेकर गैर प्रदेश जा रहे दो लोगों को यूपी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों के बक्सर के रहने वाले हैं। हालांकि कुल चार लोग मौके से गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। जिनमें से दो यूपी और दो बिहार के हैं। चंदौली पुलिस को यह कामयाबी मिली है। वहां के एएसपी विनय कुमार ने शनिवार को यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली। तस्कर गांजा की खेप लेकर जा रहे हैं। सिकंदरपुर के समीप जांच लगाई गई। एक पिकअप पर लदा कुल 11 कुंटल 15 किलो गांजा (अनुमानित मूल्य तीन करोड़) बरामद किया गया।

उस वाहन में तीन लोग सवार थे। एक बाइक पर आगे-आगे चल रहा था। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें हीरालाल पांडेय ग्राम चुरामनपुर-साहोपारा थाना औद्योगिक व अरविंद पांडेय, नौलखा मंदिर, थाना बक्सर नगर शामिल हैं। इसके अलावा आशू सिंह उर्फ प्रवीण निवासी सिकंदरपुर, बबुरी, चंदौली व एक अन्य को शनिवार के दिन जेल भेज दिया गया। इन सभी के विरूद्ध मादक पदार्थ की तस्करी का मुकदमा एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। गांजा के अलावा बरामदगी में पिकअप व बाइक का उल्लेख है। कोई हथियार इनके पास से नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here