ट्रेन की चपेट में आने से दो बहनों की मौत

0
1664

-घर वालों ने कहा गई थी बाजार करने
बक्सर खबर। दो युवतियों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। दुर्घटना डाउन लाइन पर ग्यारह नंबर लक के पास हुई। सोमवार को अपराह्न तीन बजे के लगभग नदांव गांव के लोगों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के लाश को रेलवे ट्रैक से हटाया। कुछ दूरी पर एक मोबाइल फोन व लाकेट पड़ा था। उस आधार पर पहचान का प्रयास किया गया।

रेल थानाध्यक्ष रामाशिष सिंह ने बताया इनके नाम जूही कुमारी (19) पुत्री रघुवर कुमार सिंह, प्रियांशु देवी (20) पुत्री विरेन्द्र सिंह, दोनों ग्राम उधोपुर, थाना धनसोई की रहने वाली थी। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। लाश लेने आए लोगों ने बताया दोनों चचेरी बहने थी। प्रियांशु की शादी हो चुकी थी। अभी गौना नहीं हुआ था। सोमवार को गांव से बक्सर बाजार करने आई थी। पुलिस की जांच के अनुसार दोनों का सर फट गया था। हाथ-पैर में भी चोटें थी। जिससे यह अनुमान लाया जा रहा है। ट्रैक पार करने के दौरान दुर्घटना हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here