ट्रांसपोर्टर लूट कांड का आरोपी विक्रमगंज से गिरफ्तार

0
966

बक्सर खबरः बाइक लूट कांड का आरोपी रोहतास जिले के विक्रमगंज से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नावानगर थाना क्षेत्र के परमानपुर मार्ग पर नावानगर निवासी ट्रक व्यवसायी मनोज कुमार सिंह की अज्ञात तीन बाइक सवारों ने हथियार के बल पर बाइक लूट ली थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानवीन की तो पता चला कि तीन आरोपी रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र के रहने है जिन्होंने घटना को अंजामद दिया था। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर जांच शुरू किया तो बंटी कुमार, रवि कुमार और रौशन कुमार का नाम सामने आया।

जिसके बाद बंटी को नावानगर थाना कांड सख्या 83/17 में गिरफ्तार किया। पूछाताछ दोनों नामों पर आरोपी बंटी ने मुहर लगा दी। जिसके बाद पुलिस को रौशन व रवि की तलाश थी। जिसमें रौशन विक्रमगंज पुलिस के हत्थे आम्र्स के साथ चढ़ गया। वहीं नावानगर पुलिस ने मंगलवार देर रात रवि कुमार को उसके घर से पकड़ा गया। जिसकी जानकारी डुमरांव एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह ने डुमरांव थाने में प्रेसवार्ता आयोजित कर दी। सिंह ने कहा कि रवि को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उसने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। जबकि तीसरा आरोपी रौशन जेल में है उसे रिमांड पर लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here