‌‌‌ ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला, वाहन जब्त

0
1143

-खलिहान में काम करते वक्त हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। ट्रैक्टर की चपेट में आने से रविवार को मासुम बच्ची की मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार को नावानगर थाना के महादेवगंज गांव में हुई। मृतक बच्ची इसी थाना के केसठ गांव निवासी अरुण मुसहर की पुत्री थी। ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार दोपहर बाद पुआल का चारा काटने वाली मशीन के साथ एक ट्रैक्टर चालक महादेवगंज गांव पहुंचा। जहां उसने गाड़ी को खड़ा किया।

वहां पुआल पर ही एक छह-सात माह की बच्ची सो रही थी। जिसपर चालक की नजर नहीं पड़ी और यह दुर्घटना हो गई। हालांकि पहले तो मामले को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, बात नहीं बनी। मीडिया में खबर आई तो पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर चालक अपना वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस उसकी जांच-पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here