‌‌‌ बढ़ता जा रहा है गंगा का पानी, चेतावनी सीमा से दो मीटर दूर

0
351

-प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से हो रहा है इजाफा
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को रफ्तार प्रति घंटे दो सेंटीमीटर आंकी गई। पूछने पर केन्द्रीय जल आयोग के कर्मियों ने बताया कि अपराह्न तीन बजे 57.090  मीटर तक वाटर लेवल पहुंच गया था। हालांकि अभी पानी चेतावनी सीमा से दो मीटर नीचे हैं। जल आयोग के अनुसार यहां की चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर निर्धारित है। खतरे का निशान 60.32 है। सूचना के अनुसार प्रयागराज व वाराणसी में भी पानी बढ़ने की सूचना हैं। अर्थात अगले दो से तीन दिन तक पानी कम होने का अनुमान नहीं है।

लेकिन, जो रफ्तार है, उसके अनुसार दो दिन में पानी एक सेंटीमीटर ऊपर आएगा। अर्थात चार अगस्त तक पानी चेतावनी सीमा के समीप आ सकता है। अगर बढ़ने की रफ्तार यही रहीं। लेकिन, पिछले तीन दिनों के आंकड़ों के अनुसार पहले पहले बढ़ने की रफ्तार चार सेमी थी, दूसरे दिन तीन और आज रविवार को दो सेमी प्रति घंटे। अगर रफ्तार कम हुई तो राहत मिल सकती है। अन्यथा, दियरा के लोगों को अभी से सजग हो जाना चाहिए। क्योंकि पानी सबसे पहले सिमरी, ब्रह्मपुर के उन हिस्सों में प्रवेश करता है। जो गंगा के तराई इलाके में बसे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here