‌‌‌ ऊपर से आसमान गरज रहा था और नीचे से बंदूके

0
1404

– कौन थे वे जिन्होंने पुलिस पर चला दी गोली
बक्सर खबर। पुलिस कुछ लोगों की तलाश में पहुंची थी। लेकिन, टीम को देखते ही कुछ लोगों ने गोली चलानी शुरू कर दी। हालांकि उन्होंने ऐसा अपने बचाव में किया या पुलिस को डराने के लिए। इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। घटना सोमवार को अपराह्न चार बजे के लगभग राजपुर थाना के संगराव नहर मार्ग की है। इस सिलसिले में पूछने पर राजपुर की पुलिस ने कुछ नहीं बताया। उसने तो घटना के बारे में फिलहाल अनभिज्ञता जताई।

वहीं विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि वहां तीन-चार राउंड गोली चली। लेकिन, संयोग था, उसी समय बारिश शुरू हो गई। ऐसा करने वाले लोग भाग नहीं पाए। पुलिस ने कुछ लोगों मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनकी संख्या चार है अथवा दो, इसकी तस्दीक फिलहाल पुलिस नहीं कर रही। लेकिन, उनके पास से असलहे भी बरामद किए गए हैं। लेकिन, जब तक पुलिस पूरे मामले से पर्दा नहीं उठाती। यह खबर रहस्य ही बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here