‌‌‌ जेल पहुंच गया ठाकुर यादव के ऊपर गोली दागने वाला

0
620

-मुरार के ओझाबरांव हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिरासत में
बक्सर खबर। होली के दिन मुरार थाना के ओझाबरांव गांव में गोली मार ठाकुर यादव की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास यादव ने गुरुवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठाकुर यादव के ऊपर गोली चलाने के आरोप में यह नामजद था। पुलिस की दबिश के कारण यह लगातार भागता फिर रहा था। अंतत: उसने न्यायालय में समर्पण करने का रास्ता चुना।

संभव है अगले कुछ दिनों में उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाए। इस वारदात के दौरान राहुल यादव भी जख्मी हुआ था। गोली उसके पेट में लगी थी। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। घायल युवक के पिता बाउल यादव के बयान पर पुलिस ने नौ लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। 13 मार्च को इस मुकदमे के आरोपी प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here