घायलों की हुई पहचान, एक को आया होश, दूसरे को मिली छुट्टी

0
3326

बक्सर खबर। गोलंबर के पास आज बुधवार की रात नौ बजे हुई दुर्घटना में जो तीन युवक घायल थे। उनमें से दो की हालत में काफी सुधार है। जबकी तीसरे को वाराणसी भेजा गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया तीसर युवक तो एक घंटे पहले ही घर लौट गया। वह खलासी मुहल्ले के रहने वाला है। एक युवक जिसे रेफर किया गया है। उसका नाम गोलू कुमार है। वह भी खलासी मुहल्ले का रहने वाला था।

एक अन्य को होश आ गया है। उसका नाम वरूण कुमार वाराणसी बताया जा रहा है। फिलहाल उसका उपचार देवराज अस्पताल में चल रहा है। पहले यह सूचना मिली थी कि दो लोगों को रेफर किया गया है। लेकिन, एंबुलेंस के पहुंचने से पहले उसे होश आ गया। यह सभी अपाचे बाइक पर सवार हो गोलंबर की तरफ जा रहे थे। तभी दुर्घटना हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here