‌‌हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, बगैर दहेज के शादी

0
2895

-रेलवे इंजीनियर की शादी के खूब हो रहे चर्चे
बक्सर खबर। दूल्हा सरकारी नौकरी में अच्छे पद पर है। शादी में उसने दहेज नहीं लिया। इतना ही नहीं वह दूल्हन के दरवाजे पर हेलीकॉप्टर से पहुंचा। अब इतना सबकुछ एक साथ हो तो स्वाभाविक है। शादी की चर्चा तो होगी ही। क्योंकि ग्रामीण इलाके में ऐसा होना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। मंगलवार को ऐसा ही हुआ ब्रह्मपुर प्रखंड के परसियां गांव में। जब हेलीकॉप्टर गांव में उतरा तो उसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा।

जानकारी के अनुसार परसिया के सुरेंद्र नाथ तिवारी व उमरावती देवी के पुत्र राजू तिवारी जो आंध्र प्रदेश रेलवे में इंजीनियर है। उनकी शादी भोजपुर जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र के रामशहर गांव के स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार चौबे व इंदु देवी की पुत्री कृपा कुमारी से हुई। इस शादी के लिए दूल्हा बने राजू ने खास तैयारी की थी। तभी तो हेलीकॉप्टर से दूल्हा ससुराल पहुंचा।

‌‌‌परिजनों के साथ बारात जाने से पहले राजू

डीएम ने दी अनुमति तब निकली अरमानों की बारात
बक्सर खबर। शादी के लिए राजू ने हेलीकॉप्टर रिजर्व तो कर लिया। लेकिन, सबसे बड़ी अड़चन यह आ गई कि बगैर जिला प्रशासन की अनुमति के हेलीकॉप्टर उतरने को तैयार नहीं था। आवेदन लेकर वर पक्ष के लोग प्रशासन के यहां दौड़ लगा रहे थे। लेकिन, अंत समय में डीएम अमन समीर ने अनुमति दे दी। तब जाकर राजू का सपना साकार हुआ।
लाखों रुपये देना पड़ा किराया
बक्सर खबर। राजू के परिजनों ने बताया हेलीकॉप्टर लखनउ से यहां आया था। जिसके लिए लाखों रुपये अदा करने पड़े। यह खर्च स्वयं दूल्हे ने वहन किया। जबकि यह शादी बगैर दहेज के हो रही है। इस लिए लोग उसके हौसले की चर्चा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here