पुराने अंदाज में होगा प्रसिद्ध विशाल गड़हा महोत्सव

0
324

– समिति ने जारी किया कार्यक्रम का रोस्टर व पोस्टर
बक्सर खबर। उत्तर प्रदेश की भरौली में होने वाला प्रसिद्ध गड़हा महोत्सव अपने पूराने अंदाज में इस वर्ष भी होगा। इसकी घोषणा बुधवार को समिति के सदस्यों ने की। उनके अनुसार प्रसिद्ध गड़हा महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम को लेकर पोस्टर और रोस्टर दोनों जारी हो चुका है। जिसके अनुसार 4 और 5 को दो दिवसीय गड़हा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पहले दिन 4 तारीख को दिन में कृषि मेला, स्वास्थ्य मेला और 20-20 गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 20-20 युवा कलाकारों को चिन्हित कर उनके बीच प्रतियोगिता कराई जाएगी। भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक भरत शर्मा के जजमेंट में इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

गौरतलब है कि गड़हा विकास मंच भोजपुरी को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। इस बार भी गड़हा महोत्सव के मद्देनजर जबरदस्त तैयारियां की गई हैं, ताकि इस महोत्सव को यादगार बनाया जा सके। इसमें मुख्य रूप से गोरखपुर के सांसद व अभिनेता रवि किशन, आजमगढ़ के सांसद व अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भरत शर्मा व्यास जज होंगे। इसकी जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष चन्द्रमणि राय, सचिव विजेन्द्र राय, रमेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय व सुशील राय आदि ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here