‌‌‌हत्याकर सड़क किनारे फेकी गई महिला की लाश बरामद

0
1306

-पुलिस ने कहा मिले हैं जख्म के निशान, दूर से यहां लाकर फेंका
बक्सर खबर। चौसा-रामगढ़ पथ के किनारे हत्या कर फेंकी गई महिला की लाश को पुलिस ने बरामद किया है। सूचना के अनुसार रविवार की सुबह आस-पास के ग्रामीणों ने चाट में पड़ी लाश देखी तो पुलिस को इसकी सूचना दी। रोइनी भान गांव के समीप सफेद कपड़े में लिपटी लाश पड़ी है। मौके पर राजपुर के थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। प्रत्येक बारिकी का ध्यान रखते हुए उसका पंचनामा बनाया गया।

इस संदर्भ में पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि चेहरे पर और अन्य जगह चोट के निशान हैं। लेकिन, घटना स्थल पर खून के धब्बे नहीं थे। गले पर भी निशान थे। उसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के आस-पास होगी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है किसी ने साक्ष्य छिपाने की गरज से दूर लाकर लाश को यहां फेंका है। क्या उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है? उन्होंने कहा अभी तो ऐसी बात सामने नहीं आई है। लेकिन पूरी तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here