मिरकीरी नदी में मिला बच्चे का शव हत्या की आशंका

0
695

बक्सर खबर। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सवना के पास मिरकीरी नदी से आज दोपहर को एक शव बरामद किया गया। सूत्रों के मुताबिक गांव के कुछ लोग प्रतिदिन घास काटने या कुछ अन्य काम से नदी के किनारे अक्सर जाते रहते है। किसी ने नदी में किनारे एक शव देखा। इसकी सूचना गांव में पहुंची। लोग देखने के लिए नदी की ओर भागने लगे। भीड़ इक_ा हो गयी। इसी में एक ने कहा ये तो गोलू है। मुन्ना सिंह का लड़का। जो महज आठ वर्ष का है। पूछने पर पता चला कि वह रात से लापता है।

बताया जाता है कि गोलू ,मून्ना की दूसरी संतान है। खबर जब मासूम के घर पहुंची तो पिता मुन्ना के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में रोना धोना मच गया। परिवार वालों का आरोप है कि इसकी हत्या की गयी है। हालांकि अभी किसी के उपर नामजद एफआईआर नहीं किया गया है। थानेदार से पूछने पर बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हत्या है या डूबने से इसकी मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here