अधिवक्ता तेज प्रताप सिंह का निधन, न्यायालय में नो वर्क

0
621

बक्सर खबर। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता तेज प्रताप सिंह का आज शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर उनका शव रखा गया है। सूत्रों ने बताया सुबह 7:00 बजे के लगभग हृदय गति रुकने के कारण उनकी मृत्यु हुई। वे नगर के उप मुख्य पार्षद बबन सिंह के बड़े भाई हैं। अधिवक्ता संघ के अनुसार उनके शोक में आज व्यवहार न्यायालय बक्सर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here