‌‌‌स्वामी जी पहुंचे वामन मंदिर, अब अगले वर्ष होगा बक्सर आगमन

0
800

बक्सर खबर। पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज आज बक्सर से बिहिटा के लिए प्रस्थान कर गए। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया। अब एक वर्ष उपरांत बक्सर वापसी होगी। स्वामी जी तीन दिन पहले भारत के महान मनीषी संत पूज्य त्रिदंणी जी स्वामी जी महाराज की पुण्य तिथि पर यहां पधारे थे। प्रति वर्ष पंचकोश मेले के समापन के अगले दिन बड़े सरकार की समाधी पर यज्ञ का आयोजन होता है। अपने गुरू की पुण्य तिथि कार्यक्रम में वे यहां आते हैं।

आज यहां से बिहिटा के रवाना होने के दौरान वामन मंदिर गए। जो जेल परिसर में स्थित है। वहां भगवान की आरती और पूजन के उपरांत उन्होंने थोड़ी देर के लिए कथा भी कही। उनके कृपापात्र रजनीकांत पांडेय ने बताया कि स्वामी जी 24 से 26 तक बिहिटा के पतुत में प्रवास करेंगे। इसके उपरांत वे रोहतास जिला के नासरीगंज के समीप पडुरी ग्राम जाएंगे। इस दौरान वामन आश्रम में उनका स्वागत विनय सिंह, मोहन चौबे, रवि उपाध्याय, संजय सिंह, विजय शंकर ओझा आदि ने किया।

मंदिर परिसर का भ्रमण करते स्वामी जी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here