गैंगरेप की घटना के खिलाफ, शहर में आक्रोश

0
627

बक्सर खबर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दुष्कर्म की हुई घटना के विरोध में आज अपने शहर में भी प्रदर्शन हुआ। शहर के भगत सिंह चौक पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग एकत्र हुए। सभी ने कैंडल जला घटना की निंदा की। उत्तर प्रदेश की सरकार को भला-बुरा कहा। साथ ही मनीषा को न्याय दिलाने की वकालत की। दोषियों को फांसी देने की मांग हुई। प्रदर्शन में पूर्व वार्ड सदस्य रेल बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक निसार अहमद,

साहित्यकार कुमार नयन, अंकित कुमार, आलोक त्रिपाठी, गोविंद जायसवाल, सुहेल सिद्दकी, दीप चंद दास, राजेन्द्र राम, प्रतिमा यादव, शिल्पी देवी, किरण जायसवाल, मीना देवी, चन्दा बेगम, रानी पासवान, रम्भा देवी, मंजू देवी, अमीता देवी, रौनक कुमार, जमीला बेगम, अफताब आलम, प्रिंस कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शन में महिलाओं की हिस्सेदारी बहुत ही बढ़चढ़ कर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here