सिद्धाश्रम सेवा ट्रस्ट ने किया कंबल वितरण

0
94

-स्व रामधारी तिवारी की स्मृति में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बक्सर खबर। ठंड में जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। सिद्धाश्रम सेवा ट्रस्ट ने शुक्रवार को यह कार्यक्रम स्वर्गीय रामधारी तिवारी के स्मृति में किया था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कमजोर वर्ग के लोग शामिल हुए। जिसका शुभारंभ भगवान शिव व हनुमान जी के जयकारे के साथ हुआ। अतिथियों को अध्यक्ष हरिद्वार तिवारी ने अंगवस़्त्र प्रदान कर सम्मानित कियां। इसके साथ ही कहा गया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी 20 लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण कराया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल सचिव डॉ श्रवण तिवारी ने कहा कि समाज से मिल रहे प्रोत्साहन से सोसायटी सामाजिक सेवा में बढ चढ कर हिस्सा ले रही है।

आगे भी बड़े पैमाने पर सामाजिक कार्य किया जायेगा। आमजन की सेवा को ध्यान में रख कर हम अपने कार्यो को सफलता के साथ निष्पादित कर रहे हैं। समाज में भी इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कामेश्वर पांडेय कांग्रेस, बजरंगी मिश्रा, पूर्व सैनिक संघ के सचिव विद्या चौबे, सुरेश संगम, विष्णु देव प्रसाद, धनजंय सिंह ग्रामीण बैंक प्रबंधक और ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नयन वास देवी ,प्रतिमा देवी, राजीव सिंह, अरुणिमा, अविनाश जयसवाल, रितेश उपाध्याय, नागेंद्र मिश्रा प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here